यूपी पुलिस एसआई परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

बलिया

बलिया। 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया। 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, वहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। सभी अधिकारी आज ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें और वहां की व्यवस्थाओं को परख लें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर घंटी सही समय पर बजे, इसकी विशेष व्यवस्था की जाए। 14 और 15 मार्च को परीक्षा के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र से एक किलोमीटर की परिधि में कॉल सेंटर, फोटोकॉपी और साइबर कैफे बंद रखे जाएं, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपने आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना भी न हो, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता प्रभावित हो।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी सूची सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.