पनियरा/महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव,फैली सनसनी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली-परतावल मार्ग पर स्थित जंगल में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान उनकी नजर साखू के एक सूखे पेड़ पर फंदे से लटके हुए युवक के शव पर पड़ी। शव की स्थिति को देखकर ग्रामीण सहम गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए।
मौके पर पहुँची पनियरा पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह 8 से 10 दिन पुराना है। अत्यधिक सड़ जाने के कारण मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
पनियरा पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शव की हालत को देखकर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या कर शव को लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























