औरैया
औरैया जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के सुचारु संचालन को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के सुचारु संचालन को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को महासंघ के पदाधिकारियों ने अजीतमल तहसील में नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल को उपजिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूलों के लिए गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
कतार में खड़े शिक्षक, पठन-पाठन प्रभावित
ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में गैस एजेंसियों पर भारी किल्लत के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों को सिलेंडर के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। शिक्षकों का कहना है कि गैस की तलाश में समय बर्बाद होने के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
प्राथमिकता पर हो गैस की व्यवस्था
महासंघ ने प्रशासन को अवगत कराया कि बच्चों को समय पर गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों को गैस सिलेंडर बिना किसी देरी और लंबी कतार के उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि एमडीएम योजना में कोई व्यवधान न आए।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री सूर्य प्रकाश, अनुज प्रकाश त्रिपाठी सहित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026






















