बुलंदशहर
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य मनीषा अहलावत ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य मनीषा अहलावत ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति जांची और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विभागीय योजनाओं की हुई बारीकी से समीक्षा
बैठक के दौरान मनीषा अहलावत ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के तहत स्थानीय समिति द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला कल्याण विभाग के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ एक बेहतर कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र महिला या बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

जनसुनवाई में आए 22 मामले
समीक्षा बैठक के उपरांत आयोजित जनसुनवाई में कुल 22 महिलाओं ने घरेलू हिंसा और आपसी विवाद से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। माननीय सदस्य ने एक-एक कर सभी महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित महिला थाना और महिला कल्याण विभाग के संरक्षण अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























