बस्ती
बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहाँ अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक की जमकर धुनाई कर दी गई।
आधी रात को मिलने पहुंचा था प्रेमी
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ‘अतुल’ अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को पहले से ही युवक की गतिविधियों पर शक था। जैसे ही युवक प्रेमिका के घर में दाखिल हुआ, ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और रंगे हाथ पकड़ लिया।
भीड़ ने सिखाया सबक, पुलिस ने छुड़ाया
युवक के पकड़े जाते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गौर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से घायल प्रेमी अतुल को छुड़ाकर थाने ले गई।
पुलिस की कार्रवाई
थाना पुलिस के मुताबिक, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























