बलिया
बलिया जनपद के रसड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा को मानवाधिकारों के संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रसड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा को मानवाधिकारों के संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान ‘डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस’ संस्था की ओर से प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और मानवाधिकारों के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई है। इस अवसर पर अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके आचरण और सेवा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समानता और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना है।
सामाजिक चेतना को मिलेगी मजबूती
बता दें कि ‘डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस’ भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो देश भर में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि संजीव कुमार बाबा जैसे समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक चेतना जागृत होती है और अन्य लोगों को भी जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।
इस सम्मान की घोषणा के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























