DPBS महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष NSS शिविर का नेहरू गंज में भव्य शुभारंभ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्थानीय डीपीबीएस DPBS महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्थानीय डीपीबीएस DPBS महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। अनूपशहर स्थित सामुदायिक बस्ती नेहरू गंज के सामुदायिक भवन में आयोजित यह शिविर आगामी 19 मार्च तक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन और प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाज के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विभिन्न गतिविधियों से होगा जन-जागरण

प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सोहन आर्य ने सात दिवसीय कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसमें स्वच्छता अभियान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को मुख्य आधार बताया गया। वहीं, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता अभियान और करियर गाइडेंस

उद्घाटन सत्र के पश्चात स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल के आसपास सघन स्वच्छता अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई का संदेश दिया। सायंकालीन सत्र में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. हिमांशु कुमार ने ‘करियर गाइडेंस’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के प्रति मार्गदर्शन देते हुए भविष्य की योजना बनाने के टिप्स साझा किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, एनएसएस स्वयंसेवक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.