अपना दल (एस) ने मनाई सामाजिक न्याय के योद्धा शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को स्याना स्थित कैंप कार्यालय पर सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को स्याना स्थित कैंप कार्यालय पर सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा, “शिवदयाल चौरसिया जी का नारा था— ‘मेरा नाम चौरसिया है और मैं असमानता को चौरस करके ही दम लूंगा।’ उन्होंने पिछड़ी जातियों को राजनीतिक पहचान दिलाने और वंचित महिलाओं के हक की आवाज बुलंद करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।”

भुर्जी ने बताया कि चौरसिया जी ने साइमन कमीशन से लेकर काका कालेलकर आयोग तक हर मोर्चे पर पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग में उनका 67 पेज का ‘डिसेंट नोट’ ही कालांतर में मंडल कमीशन की रिपोर्ट का आधार बना। लखनऊ के संपन्न परिवार में जन्मे बैरिस्टर चौरसिया ने डॉ. आंबेडकर के साथ मिलकर ‘डिप्रेस्ड लीग’ में भी कार्य किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, स्याना विधानसभा अध्यक्ष दीपक गौतम, लक्ष्मण भुर्जी, राकेश कुमार, पूर्व सभासद लेखराज सिंह सहित आशा, कैलाशो, महेंद्री, शिमला, शांति, सोनम और माया आदि उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.