बुलंदशहर: ईमानदारी की मिसाल कांजी-बड़ा विक्रेता ने लौटाया गहनों और कैश से भरा बैग

बुलंदशहर

आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। खुर्जा-पहासू रोड पर कांजी-बड़ा बेचने वाले एक युवक ने लाखों के जेवर और नकदी से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाकर समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया है।

गाजियाबाद निवासी मुकेश गुप्ता अपनी बेटी की शादी संपन्न करवाकर अलीगढ़ से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर के आगौरा स्थित सीएनजी पंप के पास उन्होंने यश उर्फ कालू के ठेले पर रुककर कांजी-बड़ों का आनंद लिया। जल्दबाजी में मुकेश गुप्ता गहनों और नकदी से भरा बैग वहीं भूल गए और गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

मोबाइल की घंटी ने लौटाया सुकून

घर पहुँचने पर जब बैग गायब मिला, तो परिवार के होश उड़ गए। बैग में कीमती गहनों और कैश के साथ मुकेश जी का मोबाइल भी था। उम्मीद की एक किरण के साथ उन्होंने अपने नंबर पर कॉल किया। दूसरी तरफ से यश (दुकानदार) ने फोन उठाया और बड़ी ही विनम्रता से कहा साहब आपका बैग मेरे पास सुरक्षित है, आप आकर ले जाइए।

ईमानदारी देख गदगद हुआ परिवार

मुकेश गुप्ता तुरंत गाजियाबाद से वापस बुलंदशहर पहुँचे। बैग चेक करने पर उसमें रखा सारा कैश और जेवर सुरक्षित मिले। यश की इस ईमानदारी को देख गुप्ता परिवार की आँखों में खुशी के आँसू आ गए। उन्होंने कहा कि यह यश की अच्छी परवरिश का ही नतीजा है कि उन्होंने इतने कीमती सामान को देखकर भी अपना ईमान नहीं डोला।

लाखों का सामान लौटाने वाला यश उर्फ कालू बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू रोड पर आगौरा के पास अपना छोटा सा ठेला लगाता है। आज पूरा इलाका और सोशल मीडिया यश की ईमानदारी को सलाम कर रहा है। वाकई, ऐसे ही लोगों की वजह से आज समाज में इंसानियत और भरोसा जिंदा है।

 


Voice Of News 24