सिद्धार्थनगर: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी आज करेंगी जनसुनवाई, पीड़ित महिलाएं सीधे रख सकेंगी पक्ष

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सुरक्षा अधिकारों की रक्षा और उत्पीड़न से जुड़े मामलों के जल्द समाधान के लिए आज शुक्रवार 13 मार्च को जनपद के विकास भवन सभागार में एक विशेष जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सुरक्षा अधिकारों की रक्षा और उत्पीड़न से जुड़े मामलों के जल्द समाधान के लिए आज शुक्रवार 13 मार्च को जनपद के विकास भवन सभागार में एक विशेष जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। वह जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिन्हें मामलों के समयबद्ध निस्तारण और पीड़ितों को सहायता पहुँचाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इस जनसुनवाई की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जिले की पीड़ित महिलाएं किसी भी बिचौलिए के बिना सीधे उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगी। प्राप्त शिकायतों पर उपाध्यक्ष मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देंगी।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी भी महिला को अधिकारों से जुड़ी कोई शिकायत या उत्पीड़न की समस्या है, तो वह सुबह 11 बजे विकास भवन पहुँचकर अपनी बात रख सकती हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समय पर न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

 

Voice Of News 24