बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के दो वरिष्ठ अधिकारियों की एक ठेकेदार ने स्वचालित हथियार (ऑटोमैटिक गन) से गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पुलिस प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतकों की पहचान
सुधीर गुप्ता (55 वर्ष): उप महाप्रबंधक (DGM)
हर्षित मिश्रा (35 वर्ष): असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स)
विवाद और रंजिश का कारण
आरोपी की पहचान अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू के रूप में हुई है, जो प्लांट में पराली सप्लाई करने वाला वेंडर था। बताया जा रहा है कि लगभग तीन महीने पहले उसकी फर्म को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था, जिससे वह अधिकारियों से खुन्नस रख रहा था। वह लगातार अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने
घटना के पीछे पुलिस की घोर लापरवाही उजागर हुई है। मृतक हर्षित मिश्रा ने 4 फरवरी को ही आरोपी अजय के खिलाफ मूसाझाग थाने में केस दर्ज कराया था और सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, DGM सुधीर गुप्ता धमकियों से इतने खौफ में थे कि उन्होंने VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले ली थी और 31 मार्च को अपना चार्ज छोड़ने वाले थे। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी पर कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया।
एसएसपी की सख्त कार्रवाई
वारदात के बाद देर रात एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्यवाही की है:
लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी अजय कुमार और हल्का प्रभारी SI धर्मेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
मामले की जांच CO सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है।
पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे विभाग और इलाके में मातम व दहशत का माहौल है।
बलरामपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर और डीएम ने केंद्र का लिया जायजाhttps://t.co/M3293xfRuP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026






















