शाहजहाँपुर: ट्रेन के आगे लेटकर लेखपाल ने दी जान, प्रमोशन और बेटी की शादी से पहले मातम

शाहजहाँपुर

शाहजहाँपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ तिलहर तहसील में तैनात लेखपाल अमरदीप सक्सेना (52) ने इंदरानगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शाहजहाँपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ तिलहर तहसील में तैनात लेखपाल अमरदीप सक्सेना (52) ने इंदरानगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह पूरी घटना वहाँ मौजूद गेटमैन की आँखों के सामने हुई, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

घटना का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुरा निवासी अमरदीप सक्सेना गुरुवार देर शाम ड्यूटी से घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह सरकारी काम का हवाला देकर पैदल निकले और इंदरानगर रेलवे फाटक पहुंचे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, वह पटरी पर पीठ के बल लेट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका शव करीब 25 मीटर दूर जा गिरा।

पारिवारिक स्थिति और तनाव

मृतक लेखपाल के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि अमरदीप सक्सेना पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और दिल्ली के एम्स (AIIMS) से उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार, दवाइयों के प्रभाव के कारण वह काफी तनाव में रहते थे।

विभागीय स्थिति

ड्यूटी: वर्तमान में उनकी ड्यूटी कटरा विधानसभा में SIR में लगी थी।

प्रमोशन: लेखपाल के प्रमोशन की फाइल शासन को भेजी जा चुकी थी और वह जल्द ही कानूनगो बनने वाले थे।

बेटी की शादी: हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की सगाई की थी और जल्द ही शादी होने वाली थी।

प्रशासनिक कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, तहसीलदार और थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Voice Of News 24