सिद्धार्थनगर: दो साल से फरार 25 हजार का इनामी ‘सिड्डे’ गिरफ्तार, पुलिस के लिए बन गया था चुनौती

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस, एंटी थेफ्ट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर शातिर अभियुक्त को उसका रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा।

छोटी हाइट, पर पुलिस की नाक में कर रखा था दम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सिड्डे उर्फ राजेन्द्र (निवासी सेमरा कला, थाना उसका बाजार) काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। अपनी छोटी कद-काठी के कारण वह अक्सर भीड़भाड़ और संकरी गलियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देने में माहिर था। दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में लिप्त होने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

संयुक्त टीम की घेराबंदी में फंसा आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना उसका बाजार पुलिस, एंटी थेफ्ट और सर्विलांस सेल की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेलवे स्टेशन के पास दबिश दी और सिड्डे को उस समय दबोच लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

दो साल से चल रहा था लुका-छिपी का खेल

आरोपी राजेंद्र के खिलाफ लगभग दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से ही वह लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.