डिबाई: ग्रामीण क्षेत्र को मिली नई शिक्षा की सौगात, महामंडलेश्वर ने किया एमजी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारकपुर (जरगवां रामघाट) में सोमवार को ‘एमजी पब्लिक स्कूल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारकपुर (जरगवां रामघाट) में सोमवार को ‘एमजी पब्लिक स्कूल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पंचायती महा निर्माण अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुरेंद्रानंद गिरी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

ग्रामीण विकास में शिक्षा का महत्व

कार्यक्रम की अध्यक्षता चमेली देवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता हरि प्रकाश शर्मा ‘पंकज’ ने की। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद शर्मा (पूर्व प्रधान) और अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा, गजराज सिंह और रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में आधुनिक शिक्षण संस्थान के खुलने से क्षेत्र के बच्चों को दूर-दराज के शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। वक्ताओं ने प्रबंधन से गरीब छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने का विशेष अनुरोध किया।

25 प्रतिशत निर्धन बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

स्कूल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने अतिथियों को आश्वस्त करते हुए घोषणा की कि विद्यालय द्वारा 25 प्रतिशत निर्धन एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मशाल जलाना है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर श्याम बाबू शर्मा, पूर्व प्रवक्ता सतवीर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे। विद्यालय खुलने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.