बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर क्षेत्र के रतनपुर चौराहे के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर क्षेत्र के रतनपुर चौराहे के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक काफी तेज गति में थे। रतनपुर चौराहे के समीप पहुँचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जिला अस्पताल रेफर
ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों लहूलुहान युवकों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने हटवाए वाहन
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप को रास्ते से हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026






















