औरैया: 38 घंटे के रेस्क्यू के बाद कमलपुर नहर से युवक का शव बरामद, पुलिस और SDRF को मिली सफलता

औरैया

औरैया जनपद के थाना बिधूना क्षेत्र के अंतर्गत कमलपुर नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटा प्रशासन आखिर सफल रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के थाना बिधूना क्षेत्र के अंतर्गत कमलपुर नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटा प्रशासन आखिर सफल रहा। सोमवार को लगभग 38 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव अलीपुर पुलिया के पास बरामद कर लिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व स्वयं सीओ बिधूना पुनीत मिश्र ने किया।

बीते दो दिनों से लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस और SDRF की टीम ने नहर में कई किलोमीटर लंबा सर्च ऑपरेशन चलाया था। रविवार से ही अधिकारी और गोताखोर लगातार जाल और नावों के जरिए खोजबीन कर रहे थे। सोमवार को अलीपुर पुलिया के पास टीम को शव बरामद करने में कामयाबी मिली।

रेस्क्यू के दौरान अधिकारियों की संवेदनशीलता भी देखने को मिली। शव बरामद होने के बाद सीओ बिधूना पुनीत मिश्र ने स्वयं आगे बढ़कर शव को कंधे पर रखकर शव वाहन तक पहुँचाने में मदद की। इस दौरान LIU बीट प्रभारी दीप सिंह और पीड़ित परिवार के सदस्य भी पिछले दो दिनों से नावों में सवार होकर शव की तलाश में जुटे रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया समेत पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे। शव के बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Voice Of News 24