मऊ: बारिश के तीन दिन बाद भी एआरटीओ और कलेक्ट्रेट परिसर जलमग्न, घुटने भर पानी से गुजरने को मजबूर लोग

मऊ

मऊ जिले में हुई भारी बारिश के तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिला मुख्यालय पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। हालात यह हैं कि जिला कलेक्ट्रेट, तहसील और एआरटीओ कार्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में हुई भारी बारिश के तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिला मुख्यालय पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। हालात यह हैं कि जिला कलेक्ट्रेट, तहसील और एआरटीओ कार्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों में आने वाले आम नागरिकों और कर्मचारियों को घुटने भर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

जल निकासी के दावों की खुली पोल

कलेक्ट्रेट के उन हिस्सों में भी पानी जमा है जहां जलनिकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। लगातार बारिश और पानी की निकासी न होने के कारण आसपास के कई इलाके भी जलमग्न हो गए हैं। जरूरी कामों से जिला मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बदतर स्थिति ने नगर पालिका प्रशासन की साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों और फरियादियो में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने तथा इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की पुरजोर मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.