बादशाहपुर

बादशाहपुर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले बुधवार को ग्राम बादशाहपुर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बादशाहपुर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले बुधवार को ग्राम बादशाहपुर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न क्षत्रिय संगठनों, समाजसेवियों और क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के उपरांत देश के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक सामूहिक ज्ञापन मौके पर पहुंचे तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ और ककोड़ कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने व्यवस्थागत विसंगतियों पर कड़ा प्रहार किया
भारतीय महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वर्तमान नीतियों को ‘काला कानून’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ये जटिल नीतियां शोधार्थियों और उच्च शिक्षा की रीढ़ को कमजोर कर रही हैं, इसलिए इनमें तुरंत बदलाव की आवश्यकता है।
सहदेव उमराला ने समाज में बढ़ते फर्जी मुकदमों पर चिंता व्यक्त करते हुए एससी/एसटी एक्ट को ‘काला कानून’ बताया। उन्होंने कहा कि इसके दुरुपयोग से सामाजिक समरसता बिगड़ रही है, इसलिए इस कानून में निष्पक्ष जांच का प्रावधान जोड़ा जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी ने आरक्षण के मुद्दे पर बेबाकी से कहा कि गरीबी किसी एक वर्ग में नहीं बल्कि हर जाति में होती है। उन्होंने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति के स्थान पर केवल आर्थिक स्थिति (गरीबी) होना चाहिए, ताकि इसका वास्तविक लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
कार्यक्रम का संचालन रामराज सिंह, लक्ष्मण सैनी और मनवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
मीडिया संपर्क
नाम: ठाकुर जगवीर भाटी (जिला अध्यक्ष, उ०प्र०)
मोबाइल नंबर: 7017412746
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













