महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवार्ड योजना’ के तहत पनियरा इंटर कॉलेज के दो मेधावी छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवार्ड योजना’ के तहत पनियरा इंटर कॉलेज के दो मेधावी छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल की है। विद्यालय के इन छात्रों का चयन उनके बेहतरीन विज्ञान मॉडलों के आधार पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है।


सिकंदर और श्वेता का हुआ चयन
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि सरकार को ऑनलाइन भेजे गए पाँच मॉडलों में से दो को स्वीकृति मिली है। चयनित छात्रों में कक्षा 10 के सिकंदर यादव (पुत्र रामसुंदर यादव) और श्वेता (पुत्री रंजीत) शामिल हैं। इन छात्रों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में अपने मॉडल के प्रदर्शन और निर्माण के लिए सरकार द्वारा 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
शिक्षकों के मार्गदर्शन ने दिलाई सफलता
छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के विज्ञान विभाग के शिक्षकों का कड़ा मार्गदर्शन रहा है। शिक्षक मोहम्मद सैफ, नवनीत, सचिन पासवान, जय कृष्ण पटेल और सोनू यादव के निर्देशन में छात्रों ने अपने नवाचारी विचारों को वैज्ञानिक मॉडल का रूप दिया।
प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खान और प्रधानाचार्य आफताब आलम खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की वैज्ञानिक सोच और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सफल होने के बाद ये छात्र मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है।
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026






















