महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा पकड़ी चौबे में सोमवार से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा पकड़ी चौबे में सोमवार से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया। आयोजन के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
चार गांवों से होकर गुजरी भव्य कलश यात्रा
सोमवार सुबह पकड़ी चौबे ग्रामसभा से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। यह यात्रा पकड़ी चौबे से प्रारंभ होकर शितलापुर, गौंगौली और गेरमा गांवों से होते हुए बलुवही तक पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके पश्चात यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
18 मार्च तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान
महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन आगामी नौ दिनों तक निरंतर चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से हवन-पूजन और संगीतमय कथा का आयोजन होगा। साथ ही रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा प्रभु राम के चरित्र का वर्णन होगा। कार्यक्रम का समापन 18 मार्च को विशाल हवन और रामलीला के साथ होगा।
इनका रहा सराहनीय योगदान
धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बिंदा गुप्ता, व्यवस्थापक सोकयी चौधरी, हरिकांत चौधरी और श्याम मोहन प्रजापति सहित आयोजन समिति के सदस्यों और क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और श्रद्धा का माहौल व्याप्त है।
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026























