बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़वा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़वा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 06 मोटरसाइकिलें, 22 प्लास्टिक की कुर्सियां, गैस सिलेंडर और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान की टीम गठित की गई थी। रविवार को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गैसड़ी की तरफ से दो शातिर चोर चोरी की बाइकों के साथ बढ़नी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम मलगहिया सिद्धार्थनगर सीमा के पास से दोनों को दबोच लिया।

मुस्ताक उर्फ भुर्रे पुत्र अब्दुल मजीद (निवासी रजडेरवा, थाना गैसड़ी, बलरामपुर)

मो0 जुबेर उर्फ बादशाह पुत्र मो0 मुस्तफा (निवासी रजडेरवा, थाना गैसड़ी, बलरामपुर)

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे बलरामपुर और आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वे वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें नेपाल ले जाकर बेच देते थे। इतना ही नहीं, इन्हीं चोरी की बाइकों का इस्तेमाल कर वे पंचायत भवनों, स्कूलों और बंद मकानों की रेकी करते थे और फिर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। हाल ही में इन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय गुरचिहवा और कंपोजिट विद्यालय में भी चोरी की बात स्वीकार की है।

पुलिस टीम की सराहना

सफल अनावरण करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान, उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, हे0कां0 अजय प्रताप यादव, कां0 आशीष विश्वकर्मा और कां0 शिवकुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.