बृजमनगंज: 20 लाख की लागत से बनेगी आधुनिक नाली, अध्यक्ष और ईओ ने किया भूमि पूजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और अधिशाषी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा ने वार्ड नंबर 7 में 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन किया।

वार्ड नंबर 7 के निवासियों को मिलेगी राहत

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि यह नाली राजेंद्र वर्मा के घर से पप्पू गुप्ता के घर तक बनाई जाएगी। क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण स्थानीय निवासियों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस नई नाली के निर्माण से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

गुणवत्ता से समझौता नहीं: ईओ सुरभि मिश्रा

निर्माण कार्य का शुभारंभ कराते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता पहली प्राथमिकता है। ईओ सुरभि मिश्रा ने संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

इस अवसर पर रहे मौजूद

भूमि पूजन के दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, रवि यादव, अनूप चौरसिया, जय प्रकाश गौड़, धर्मेंद्र चौरसिया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। विकास कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.