महराजगंज: परतावल के सरदार पटेल पीजी कॉलेज में NSS शिविर का दूसरा दिन, स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल बाजार स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पी.जी. कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल बाजार स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पी.जी. कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई और रानी लक्ष्मीबाई इकाई के स्वयंसेवकों ने परिसर में वृक्षारोपण करने के साथ ही क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सर्वधर्म समभाव और योग से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘सर्वधर्म समभाव’ की प्रार्थना और योगा शिविर गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने ग्राम धर्मन्ता में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।

वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना असंभव: प्राचार्य

बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामदरश मिश्र ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अमूल्य साथी हैं। इनके बिना मानव जीवन सरल और सुरक्षित नहीं हो सकता। हिंदी के प्राध्यापक मुख्तार अली अंसारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की मुख्य जिम्मेदारी पेड़-पौधों की है, अतः इन्हें बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। गृह विज्ञान की प्राध्यापिका श्रीमती स्नेहप्रभा पटेल ने बताया कि शुद्ध पर्यावरण का सीधा असर कृषि और फसलों पर पड़ता है, इसलिए किसानों और आम जन के खुशहाल जीवन के लिए हरियाली अनिवार्य है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी किरन गुप्ता (सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई) और गोविंद लाल (रानी लक्ष्मीबाई इकाई) के नेतृत्व में सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, स्वाती सिंह, बाल गोविंद और ओंकार चौहान सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.