बुलंदशहर: मुरादपुर में गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से ग्रामीण दहशत में

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुरादपुर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर और खाद के घूरों के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुरादपुर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर और खाद के घूरों के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध और पनपते मच्छरों के कारण गांव में किसी बड़ी बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई है।

आबादी के बीच गंदगी से संक्रमण का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि जहां गंदगी जमा है, उसके चारों ओर घनी आबादी बसी हुई है। हर वर्ष इस गंदगी के कारण कोई न कोई ग्रामीण गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जलजमाव और कूड़ा-करकट की वजह से संक्रामक रोगों का खतरा लगातार बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

गांव निवासी होटल सिंह, देवकिशोर, बाबूराम, फूल सिंह और दान सहाय सहित कई ग्रामीणों ने गांव की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका आरोप है कि नियमित सफाई न होने के कारण गांव नरकीय स्थिति में तब्दील होता जा रहा है।

सफाई और कचरा निस्तारण की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से पुरजोर मांग की है कि गांव में विशेष सफाई अभियान चलाकर जमा कूड़ा-करकट को हटाया जाए। उन्होंने मांग की है कि खाद के घूरों को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए और नियमित सफाई कर्मी की व्यवस्था की जाए, ताकि गांव का वातावरण स्वच्छ हो सके और लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.