महराजगंज
महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सोमवार, 09 मार्च 2026 को नौतनवा थाना पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सोमवार, 09 मार्च 2026 को नौतनवा थाना पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में आयोजित एक भव्य कलश यात्रा के दौरान आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
महिला पुलिस टीम ने कमान संभालकर किया जागरूक
अभियान का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान और तनु दूबे ने किया। टीम में महिला कांस्टेबल अनुराधा चौहान भी शामिल रहीं। पुलिस टीम ने कलश यात्रा में शामिल बालिकाओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा पर जोर
पुलिस टीम ने उपस्थित जनसमूह को आपातकालीन समय में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और साइबर अपराधों से बचाव हेतु 1930 के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ और ‘पॉस्को एक्ट’ के प्रावधानों को भी समझाया गया।
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपील
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के शोषण या हिंसा को सहने के बजाय निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। कलश यात्रा के दौरान पुलिस की इस पहल की स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की।
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026























