मऊ: 4 माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का फूटा गुस्सा, रानीपुर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर खंड विकास कार्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान न होने पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर खंड विकास कार्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान न होने पर जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मियों ने सहायक विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आर्थिक तंगी का मुद्दा उठाया।

अरुण कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। प्रदर्शनकारी प्रशांत कुमार के अनुसार, वेतन के अभाव में बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं हो पा रही है और घर का राशन व दवाइयाँ खरीदना भी मुश्किल हो गया है।

कर्मियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए बकाया मानदेय के तत्काल भुगतान और भविष्य में नियमित वेतन सुनिश्चित करने की अपील की है। इस दौरान बिनोद मौर्य, मंजू, आशीष कुमार और पुष्पा सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Voice Of News 24