बागपत: अमृत शर्मा हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

बागपत

बागपत जनपद के तितरोदा गांव में होली के दिन हुई 17 वर्षीय अमृत शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के तितरोदा गांव में होली के दिन हुई 17 वर्षीय अमृत शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

होली के दिन हुई थी वारदात

गौरतलब है कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के ग्राम तितरोदा में होली के त्यौहार के दिन अमृत शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में कुल छह युवक शामिल थे। हमले के बाद लहूलुहान अमृत को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद से ही गांव में तनाव और शोक का माहौल था।

5 आरोपी सलाखों के पीछे, एक अब भी फरार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि, मामले का एक अन्य आरोपी शौकीन अभी भी फरार चल रहा है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

थाना प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि पुलिस की टीमें फरार आरोपी शौकीन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.