महराजगंज: मदनपुर मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल, 3 की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत अमड़ी पुल के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत अमड़ी पुल के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पूजा के लिए मदनपुर मंदिर जा रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा निपनिया से दो पिकअप में करीब 50 लोग सवार होकर मदनपुर मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। जैसे ही पिकअप अमड़ी पुल के पास पहुँची, चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। पिकअप में 20 से 30 लोग सवार थे, जिनके दबने और चोटिल होने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

हादसे के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।

घायलों की सूची

दुर्घटना में घायल होने वालों में मुख्य रूप से निपनिया निवासी नंदलाल (55), जालंधर (56), अभिषेक (40), रानी (40), ओमप्रकाश (65), कैलाश (50), बटेली (50), प्रदीप (18), भुसावल (20) और चंद्रावती (44) शामिल हैं।

सूचना मिलते ही निचलौल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से पिकअप को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के बाद निपनिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और घायलों के परिजन अस्पताल में डटे हुए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.