संभल: बच्चों की ईमानदारी ने जीता सबका दिल, सड़क पर मिला iPhone पुलिस को सौंपा

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। जहाँ आज के दौर में कीमती सामान गिर जाने पर वापस मिलना मुश्किल होता है, वहीं खेल रहे मासूम बच्चों ने सड़क पर मिले एक कीमती iPhone को पुलिस के हवाले कर मिसाल कायम की है।

जानकारी के अनुसार, संभल में कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क पर लावारिस पड़े एक iPhone पर पड़ी। फोन काफी कीमती था, लेकिन बच्चों के मन में उसे रखने का लालच नहीं आया। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी अपने बड़ों को दी और फिर फोन लेकर सीधे नजदीकी पुलिस थाने पहुँच गए।

थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने बच्चों की इस ईमानदारी की सराहना की और तुरंत फोन के असली मालिक का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही समय बाद पुलिस ने फोन के मालिक से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया।

अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बच्चों की परवरिश और उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ की। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और समाज के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

 

Voice Of News 24