बलिया: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अपराधी गिरफ्तार, नरही पुलिस को मिली सफलता

बलिया

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नरही पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ हेतु सक्रिय थी। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

गड़ेरवा मैदान के पास से हुई गिरफ्तारी

रविवार, 8 मार्च को सुबह करीब 11:25 बजे पुलिस टीम ने सोहांव गड़ेरवा मैदान के सामने मेन रोड के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उमाशंकर यादव (34 वर्ष), निवासी भरौली और अमरजीत यादव (21 वर्ष), निवासी सोहांव के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 24/2026 की धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे थे।

पुलिस टीम में शामिल रहे

थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अर्जुन प्रजापति, कांस्टेबल विश्वरंजन चौबे और महिला कांस्टेबल अंकिता द्विवेदी ने इस गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया है।

 

Voice Of News 24