बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा नारी सुरक्षा और सहायता हेतु तत्पर महिला थाना प्रभारी एवं दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा नारी सुरक्षा और सहायता हेतु तत्पर महिला थाना प्रभारी एवं दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह और सचिव मयूर अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला थाना पहुँचकर महिला शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्ति वाचन के साथ हुआ। राष्ट्र चेतना मिशन की महिला कार्यकर्ताओं, सुषमा ठाकुर और अनुपम शर्मा ने सभी महिला पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका विशेष अभिनंदन किया। इस दौरान ‘भारत माता’ के चित्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

नारी सुरक्षा में अहम योगदान
संगठन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कुशल निर्देशन और महिला पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप ही आज जनपद और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनके अथक प्रयासों से ही समाज की बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जागृत हुआ है।

इनका हुआ सम्मान
सम्मानित होने वालों में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर स्वाति रानी, सब इंस्पेक्टर योजना सिंह, मोना अग्रवाल सहित हेड कॉन्स्टेबल राजबाला, प्राची, संगीता, गीता, सीमा, आंचल और कॉन्स्टेबल संध्या, अनुराधा, तूलिका, रंगोली, कविता सहित पूरी टीम शामिल रही। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना टीम के अन्य सदस्य और राष्ट्र चेतना मिशन के उपाध्यक्ष कपिल राणा, जिला उपासना प्रमुख कृष्ण मिश्रा, भूपेश कुमार, शुभित अग्रवाल व हिमांशु वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित, एएसपी ने बढ़ाया उत्साहhttps://t.co/1m7K8OpFyG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 8, 2026























