डुमरियागंज: संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की नसीहत दी।

एडीएम ज्ञान प्रकाश ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेने और मौके पर जाकर पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,राजस्व विभाग: 19 इनमें से 2 का मौके पर निस्तारण,पुलिस विभाग: 03,विकास विभाग: 01,अन्य विभाग: 02

राजस्व विभाग के दो मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 23 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह और बीडीओ कार्तिकेत मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. विनोद मणि त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद, दीपचंद्र, ईओ सचिन कुमार पटेल, राजन गुप्ता, लेखपाल देवेंद्र राठौर, संजय वरुण, प्रवेश शुक्ला, माता प्रसाद भारती, अजय पाठक, रघुवर प्रसाद और मुकेश श्रीवास्तव सहित तहसील स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.