बलिया का बदलेगा स्वरूप: कटहल नाला सुंदरीकरण और 17 किमी लंबे बाईपास के लिए प्रशासन ने कसी कमर

बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कटहल नाला सुंदरीकरण, प्रस्तावित बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कटहल नाला: ₹18 करोड़ से होगा कायाकल्प

प्रबंधापुर से रामपुर महावल तक लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में कटहल नाले का सुंदरीकरण ₹18 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। 20 मीटर चौड़ाई वाले इस प्रोजेक्ट में सिल्ट सफाई और एप्रोच रोड का कार्य जारी है। प्रशासन ने नाले की भूमि पर चिन्हित 13 अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह की चेतावनी दी है; समय सीमा समाप्त होने पर बलपूर्वक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बाईपास के लिए ₹75 करोड़ जारी, सर्वे तेज

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वैना से बांसडीह रोड तक 17 किमी लंबे बाईपास की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन ने इसके लिए ₹75 करोड़ जारी किए हैं। प्रथम चरण में 11 किमी क्षेत्र के 10 गांवों का सर्वे 15 मार्च तक पूरा कर किसानों से भूमि क्रय शुरू की जाएगी। दूसरे चरण में शेष 6 किमी के लिए वन विभाग की अनापत्ति के बाद कार्रवाई होगी।

स्मार्ट होंगे शहर के 10 प्रमुख चौराहे

नगर पालिका बलिया के कलेक्ट्रेट, चित्तू पांडे और हनुमानगढ़ी जैसे 10 प्रमुख चौराहों को ₹5 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाया जाएगा। यहाँ एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक सिग्नल, बुलेट कैमरा और कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और मार्च अंत तक कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.