औरैया
औरैया जनपद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से रास्ता भटके दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
औरैया जनपद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से रास्ता भटके दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फफूंद तिराहे के पास मिले थे बच्चे
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के फफूंद तिराहे के पास पुलिस टीम को दो नाबालिग बच्चे लावारिस और परेशान हालत में मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे अपने घर का रास्ता भटक गए थे और काफी डरे हुए थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली कामयाबी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चों के घर का पता लगाया और उनके माता-पिता से संपर्क किया। इसके बाद नियमानुसार सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
परिजनों ने जताया आभार, जनता ने की सराहना
अपने जिगर के टुकड़ों को सुरक्षित सामने पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए प्रशासन को धन्यवाद दिया। वहीं, आम जनमानस में भी औरैया पुलिस के इस मानवीय कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है।
सिद्धार्थनगर: मोगिस हॉस्पिटल में अनियमितताओं की भरमार, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाबhttps://t.co/9U93Nd3IKt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026













