महराजगंज: बैंकों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और अलार्म सिस्टम को परखा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा पुख्ता करने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा पुख्ता करने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने-अपने इलाकों के बैंकों और वित्तीय प्रतिष्ठानों में पहुँचकर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।

सुरक्षा उपकरणों की हुई जांच

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को चेक किया और यह सुनिश्चित किया कि कैमरों का बैकअप और एंगल सही हो। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थिति के लिए लगाए गए अलार्म सिस्टम और सायरन को भी बजाकर देखा गया ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

परसामलिक पुलिस ने स्टाफ को दी हिदायत

इसी क्रम में, थाना परसामलिक पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों में जाकर बैंक मैनेजर और सुरक्षा गार्डों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने बैंक स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैंक के आसपास या अंदर घूमता दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें।

संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस टीम ने बैंक के अंदर व बाहर खड़े लोगों से पूछताछ की और बिना कारण परिसर में भीड़ लगाने वालों को सख्त हिदायत देकर हटाया। इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। जनपद पुलिस के इस सक्रिय रुख से बैंक कर्मियों और ग्राहकों ने राहत महसूस की है।

 

Voice Of News 24