सिकंदराबाद
बुलंदशहर जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही भ्रामक खबरों पर सिकंदराबाद इंडेन गैस सर्विस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही भ्रामक खबरों पर सिकंदराबाद इंडेन गैस सर्विस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। गैस एजेंसी ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए उपभोक्ताओं से घबराने की अपील नहीं करने को कहा है।
सिकंदराबाद इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधकों ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि जनपद में इंडेन गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य और सुचारू है। गोदाम में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के आधार पर नियमित रूप से सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं।
बागपत: कानून व्यवस्था को धार देने के लिए एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दारोगा इधर से उधरhttps://t.co/0nNhrxTHeh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026























