बुलंदशहर : दानपुर क्षेत्र के धीमहि में जल-जमाव से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान, अधिकारी भी साधे हुए हैं चुप्पी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले में विकास के दावे तो कर दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही बयां कर रही है। जगह-जगह गंदगी के अंबार, ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत धीमहि में विकास के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। कहीं टूटी सड़कें, कहीं गंदगी का अंबार, कहीं जल-जमाव तो कहीं कूड़े-कचरे से जाम हुईं नालियों ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। स्कूली बच्चे भी सड़क पर चलते समय अनेक दिक्कतों का सामना करते हैं।

ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार किया, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी नहीं टूट रही है। जगह-जगह गंदगी का अंबार न केवल ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब है, बल्कि गंभीर बिमारियों को दावत है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों को कुछ परवाह नहीं है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने अपने समस्या से ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया, लेकिन उनके भी कान पर जू तक नहीं रेंगा।

अब सवाल यह है कि क्या ग्रामीणों द्वारा इस गंभीर समस्या के खिलाफ आवाज उठाने के बाद संबंधित अधिकारी और जिम्मेदार कुम्भकरणी नींद से जागेंगे? या हर बार की तरह इसे भी अनदेखा कर दिया जाएगा

 

Voice Of News 24