बनियापार: नाला जाम होने से सड़न और मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बीमारियों के खतरे से ग्रामीण दहशत में

मऊ     

मऊ जनपद के बनियापार ग्राम सभा में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। होली के बाद से ही गांव के नालों में गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बनियापार ग्राम सभा में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। होली के बाद से ही गांव के नालों में गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा कर दिया है।

निकासी के अभाव में सड़ रहा गंदा पानी

ग्रामीणों के अनुसार, कौशल विश्वकर्मा के घर से लेकर रिंकू विश्वकर्मा के गैराज तक बना मुख्य नाला पूरी तरह जाम पड़ा है। निकासी का कोई जरिया न होने के कारण नाले का काला और बदबूदार पानी सड़कों और घरों की ओर रुख कर रहा है। स्थानीय निवासी आशा देवी और रीता विश्वकर्मा ने बताया कि इस समस्या के कारण न केवल मच्छर बढ़ गए हैं, बल्कि गंदे पानी की सड़न से पूरे मोहल्ले में रहना मुश्किल हो गया है।

सफाई व्यवस्था पर सवाल

ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि ग्राम सभा में तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर नहीं आते हैं, जिसके चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। अधिकारियों की यह अनदेखी किसी बड़ी महामारी को निमंत्रण दे सकती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से तत्काल नाले की सफाई कराने और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र को बीमारियों से बचाया जा सके।

 

Voice Of News 24