शोहरतगढ़: सधुवानगर में आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का भविष्य अधर में

सिद्धार्थनगर  

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी के टोला सधुवानगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय उपेक्षा के चलते सफेद हाथी साबित हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी के टोला सधुवानगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय उपेक्षा के चलते सफेद हाथी साबित हो रहा है। शनिवार को सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, करोड़ों की सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाला यह केंद्र खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

खंडहर में तब्दील होता केंद्र

ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र के भवन में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। वर्ष 2018-19 में पूर्व ग्राम प्रधान शांति देवी के कार्यकाल में निर्मित इस भवन में न तो दरवाजे लगे हैं और न ही इसका कभी रखरखाव किया गया। भवन का फर्श जगह-जगह से टूट चुका है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है, जिससे मासूम बच्चों का यहाँ बैठना भी दूभर हो गया है।

योजनाओं से वंचित लाभार्थी

उचित भवन और सुविधाओं के अभाव में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पुष्टाहार वितरण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां ठप पड़ी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण पात्रों तक सरकारी लाभ नहीं पहुँच पा रहा है।

अधिकारियों का पक्ष

इस गंभीर मामले पर जब खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी से वार्ता की गई, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही मामले की जांच करवाएंगे और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.