मऊ: बुक राइटिंग के नाम पर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए रुपए

मऊ 

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में साइबर ठगों के जाल में फंसी एक महिला के लिए पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई है। बुक राइटिंग के नाम पर 82 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुई महिला को साइबर सेल की सक्रियता से 16,919 रुपये वापस मिल गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में साइबर ठगों के जाल में फंसी एक महिला के लिए पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई है। बुक राइटिंग के नाम पर 82 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुई महिला को साइबर सेल की सक्रियता से 16,919 रुपये वापस मिल गए हैं।

धोखे से ऐंठ लिए थे 82 हजार रुपये

मोमिनपुरा मिर्जाहादीपुरा निवासी शाहेबा हयात पुत्री इरशाद अहमद को अज्ञात ठगों ने बुक राइटिंग का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। ठगों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़िता से कुल 82 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर साइबर टीम ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। थानाध्यक्ष बसंतलाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए ठगी गई राशि में से 16,919 रुपये को ट्रेस कर तत्काल होल्ड करा दिया।

खाते में लौटी रकम

प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 मार्च को होल्ड की गई धनराशि आवेदिका शाहेबा हयात के बैंक खाते में वापस भेज दी गई। पुलिस की इस सफलता पर पीड़िता ने आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि समय रहते धनराशि को ब्लॉक किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.