ब्यूरो रिपोर्ट
नेपाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। जेन-जी युवाओं के उग्र आंदोलन और सत्ता परिवर्तन के बाद हुए पहले आम चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने वो कर दिखाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। जेन-जी युवाओं के उग्र आंदोलन और सत्ता परिवर्तन के बाद हुए पहले आम चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने वो कर दिखाया है। जिसकी कल्पना पुराने राजनैतिक घरानों ने कभी नहीं की थी। नेपाल की 165 सीटों पर हुए चुनाव के रुझानों और नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता ने भ्रष्टाचार और पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह नकार दिया है।
बालेन शाह का उदय
काठमांडू के मेयर और पूर्व रैपर बालेन शाह अब नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर हैं। महज 2022 में बनी उनकी पार्टी ने देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों नेपाली कांग्रेस और CPN-UML का सूपड़ा साफ कर दिया है।
दिग्गजों की करारी हार
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपनी ही सीट पर बुरी तरह पिछड़ गए हैं। यही नहीं, मतगणना में कई पूर्व उप-प्रधानमंत्री और मौजूदा मंत्रियों की हालत भी खस्ता है। वे अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
पुरानी पार्टियों को झटका
नेपाली कांग्रेस के प्रधानमंत्री उम्मीदवार गगन थापा और ओली के नेतृत्व वाले गठबंधन को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है। ये वही पार्टियां हैं जिनके खिलाफ पिछले साल युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किए थे, जिसके कारण ओली सरकार गिर गई थी।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी राप्ती पुल पर बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने पुल पर टंकी रखकर अपना व्यवसाय चलाने वाले दो दुकानदारों को निशाना बनाते हुए माल पर हाथ साफ कर दिया,देखिये वीडियो @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/qQujJRF0E3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026






















