ब्यूरो रिपोर्ट
आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार पड़ी है। शनिवार, 7 मार्च 2026 से देशभर में घरेलू (14.2 किग्रा) और कमर्शियल (19 किग्रा) एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार पड़ी है। शनिवार, 7 मार्च 2026 से देशभर में घरेलू (14.2 किग्रा) और कमर्शियल (19 किग्रा) एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये का इजाफा किया गया है।
अप्रैल 2025 के बाद यह पहला बड़ा संशोधन है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की जेब पर पड़ेगा।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. मुंबई में घरेलू सिलेंडर की नई दर अब 912.50 रुपये है, जो पहले 852.50 रुपये थी. चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है. ये संशोधित दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी राप्ती पुल पर बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने पुल पर टंकी रखकर अपना व्यवसाय चलाने वाले दो दुकानदारों को निशाना बनाते हुए माल पर हाथ साफ कर दिया,देखिये वीडियो @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/qQujJRF0E3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026






















