T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिताबी जंग के लिए भारत-न्यूजीलैंड तैयार, क्या अहमदाबाद में टूटेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम का तिलिस्म?

स्पोर्ट्स डेस्क

क्रिकेट जगत की नजरें अब टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले पर टिकी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्रिकेट जगत की नजरें अब टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले पर टिकी हैं। रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी। जहाँ भारतीय टीम अपनी बादशाहत कायम करने उतरेगी, वहीं फैंस के मन में इस मैदान के पुराने जख्म और कीवी टीम के साथ आईसीसी फाइनल के आंकड़े डर पैदा कर रहे हैं।

ICC फाइनल में चौथी बार टक्कर न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

यह चौथी बार है जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इतिहास पर नजर डालें तो पलड़ा न्यूजीलैंड का भारी नजर आता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2000: न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। क्रिस केर्न्स का शतक भारी पड़ा था।

WTC फाइनल 2021: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में भी भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पिछले साल हुए इस फाइनल में भारत ने हिसाब चुकता किया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।

क्यों सता रहा है अहमदाबाद का डर?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर भारतीय फैंस के मन में दो बड़ी चिंताएं हैं।

2023 वनडे वर्ल्ड कप की याद

इसी मैदान पर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर करोड़ों फैंस का सपना तोड़ा था। तब से इस ग्राउंड को कई फैंस अनलकी मानने लगे हैं।

टूर्नामेंट की एकमात्र हार

मौजूदा टी20 विश्व कप 2026 में भारत का सफर शानदार रहा है, लेकिन उसे एकमात्र हार इसी मैदान पर मिली है। सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को यहाँ 76 रनों से मात दी थी।

सूर्यकुमार ब्रिगेड के पास इतिहास बदलने का मौका

भले ही आंकड़े और पिछला रिकॉर्ड डराने वाले हों, लेकिन भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी सेना के पास मौका है कि वे अहमदाबाद के इस मैदान पर विश्व कप जीतकर न केवल पुराना हिसाब बराबर करें, बल्कि अनलकी के ठप्पे को भी हमेशा के लिए मिटा दें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.