बुलंदशहर: अनिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद पुलिस और अनिल मावी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बीच शुक्रवार को हुई तीखी मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद पुलिस और अनिल मावी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बीच शुक्रवार को हुई तीखी मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिरोधन रोड पर रिटौली गांव के कट के पास हुई इस क्रॉस फायरिंग में शातिर बदमाश दीपक (निवासी जौली गांव) पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

होली पर सरेआम की गई थी हत्या

बता दें कि बीते 4 मार्च 2026 को होली के पावन पर्व पर अनिल मावी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर से चार गोलियां बरामद हुई थीं, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस घटना के बाद से ही हत्यारों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

सिकंदराबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड का आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में सिरोधन रोड से गुजर रहा है। घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी दीपक के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले संदिग्ध एक अवैध पिस्टल एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस एक मोटर साइकिल सामान बरामद किया है

घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार साथियों और हत्या के पीछे की मुख्य वजहों को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.