महराजगंज: होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे पांच जवान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे गश्त पर निकली पुलिस टीम की बोलेरो मदनपुरा पेट्रोल पंप के ठीक सामने अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

मदनपुरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, होली के पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। जब पुलिस की बोलेरो मदनपुरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। बोलेरो के पलटते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।

बाल-बाल बची पांच पुलिसकर्मियों की जान

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बोलेरो में कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। वाहन में सवार सभी पांचों जवानों की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

त्यौहार के दिन टला बड़ा हादसा

होली के दिन हुई इस घटना ने प्रशासनिक अमले को चौकन्ना कर दिया है। सूचना मिलने के बाद निचलौल थाने से अन्य पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.