महराजगंज : धानी-बृजमनगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक किशोर एवं एक युवक सहित दो लोगों की हालत गंभीर

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी-बृजमनगंज मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी-बृजमनगंज मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कटहवा पुल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

घायलों की पहचान अध्यन 12 वर्ष निवासी- नगव ग्राम सभा। सोनू 18 वर्ष निवासी- रामपुर बसवा।

घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों में सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर काफी रोष देखा गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.