ईडन में संजू का महा-संग्राम’ भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा ‘वानखेड़े’ में सामना

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की रिकॉर्ड पारी ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई। अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

वेस्टइंडीज की पारी: खड़ा किया 195 रनों का पहाड़

ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए।

रोस्टन चेज (40 रन) और जेसन होल्डर (नाबाद 37 रन) ने कैरेबियाई पारी को मजबूती दी।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने फिर अपनी धारदार गेंदबाजी का लोहा मनवाया और 2 विकेट झटके।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मात्र 10-10 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।जब भारतीय पारी लड़खड़ा रही थी, तब संजू सैमसन ने धैर्य और आक्रामकता का अद्भुत संतुलन दिखाया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर चौका जड़कर भारत की जीत पर मुहर लगाई। संजू 97 रनों पर नाबाद रहे, जो टी-20 वर्ल्ड कप के दबाव भरे मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।

भारत का विजय रथ अब मुंबई पहुँचेगा, जहाँ 5 मार्च को वानखेड़े की पिच पर इंग्लैंड की चुनौती होगी। 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें अभी भी ताजा हैं, और टीम इंडिया इस बार उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.