मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिए सुरक्षा व अधिकारों के टिप्स

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। टीम ने बाजार, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया तथा इनके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 1090, 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकती हैं।

टीम ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने और कानून का सहारा लेने की अपील की गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला हेड कांस्टेबल उमा देवी व महिला कांस्टेबल सोनी वर्मा मौजूद रहीं। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.