मड़ियाहूं: शीतलगंज में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल; पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शीतलगंज बाजार में शनिवार को मकान के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा संघर्ष हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शीतलगंज बाजार में शनिवार को मकान के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा संघर्ष हो गया। इस विवाद के दौरान एक महिला घायल हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और चिकित्सीय परीक्षण की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतलगंज निवासी साक्षी जायसवाल का उनके पड़ोसियों के साथ लंबे समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग विवादित संपत्ति पर कब्जे के इरादे से पहुंचे, जिसका विरोध करने पर बात बढ़ गई। साक्षी का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की और धारदार वस्तु (चाकू) से हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है और पूर्व में भी शांति व्यवस्था के लिए कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर ली है और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और मौके के तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.