औरैया: ऐरवाकटरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

औरैया

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक विमल कुमार सिंह और कॉन्स्टेबल राजकुमार की टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ऐरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस ने कुदरकोट मोड़ के पास से अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ अंकेश (पुत्र जिलेदार सिंह, निवासी नहराबोझ) को धर दबोचा। 38 वर्षीय अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 178/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (115(2), 352, 351(3), 110 आदि) में मामला दर्ज था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.